Related Posts

सोलर एजेंसी देने के नाम पर 8.72 लाख ठगे:ऑनलाइन किया था आवेदन, भिवानी साइबर पुलिस ने दिल्ली से पकडे़ 4 आरोपी




भिवानी की साइबर क्राइम पुलिस ने टाटा सोलर एजेंसी दिलाने के नाम पर की गई 8 लाख 72 हजार 200 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला सुनील नामक भिवानी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह विभिन्न कंपनियों की सोलर एजेंसी चलाता है और नई एजेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी दौरान, आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट का उपयोग कर खुद को टाटा सोलर एजेंसी का प्रदाता बताया। उन्होंने अलग-अलग ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से सुनील से कुल 8 लाख 72 हजार 200 रुपए ठग लिए। रकम लेने के बाद न तो एजेंसी दी गई और न ही पैसे वापस किए गए। दिल्ली से पकड़े गए चार आरोपी शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए, सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में साइबर क्राइम भिवानी की पुलिस टीम ने दिल्ली से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार निवासी नैनसुख मोहल्ला, बहरोड़, जिला अलवर, राजस्थान, वर्तमान निवासी नरेला, दिल्ली, गुड्डू कुमार निवासी सैफियाबाद, गली नंबर-19, नरेला, दिल्ली, अजीत कुमार निवासी जिला नवादा, बिहार, वर्तमान निवासी लक्ष्मी नगर, दिल्ली और कुंदन सिंह निवासी राधा कृष्ण कॉलोनी, पटना, बिहार, वर्तमान निवासी लक्ष्मी नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। दो आरोपियों को रिमांड पर लिया, दो को भेजा जेल पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी प्रकाश कुमार एवं गुड्डू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं, जबकि आरोपी अजीत कुमार एवं कुंदन सिंह को आगे की पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रकाश कुमार ने धोखाधड़ी में प्रयुक्त सिम उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद आरोपी गुड्डू कुमार द्वारा उक्त सिम अन्य आरोपियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए उपलब्ध करवाई गई थी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें