Related Posts

सोनीपत में नशे से मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार:नशीला पदार्थ उपलब्ध कराता है, एक दिन के रिमांड पर भेजा




सोनीपत जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति की नशीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र प्रताप निवासी आर्य नगर, गोहाना के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त गोहाना संदीप धनखड़ HPS ने बताया कि गोहाना निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मित्र कुलदीप को कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार नशीला पदार्थ उपलब्ध कराया जाता था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतक को इंजेक्शन के माध्यम से नशीला पदार्थ लेने की लत थी और आरोपी सोनू अपने अन्य साथियों के साथ उसे नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाता था। पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका, नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत तथा पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। सोनीपत पुलिस की आमजन से अपील सोनीपत पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के सेवन, तस्करी अथवा अवैध बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें