spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में मकान के ताले तोड़ 8 लाख की चोरी:50 लाख कैश भी ले गए; पत्नी के इलाज के लिए हॉस्पिटल गए थे




सोनीपत के थाना सदर क्षेत्र में एक गांव में ताले तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर उस समय चोरों ने धावा बोल दिया, जब पूरा परिवार इलाज के सिलसिले में अस्पताल गया हुआ था। इस घटना में चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चैक कर रही है।
परिवार अस्पताल गया, घर को बनाया निशाना
सोनीपत के गांव बागडुू डेरा के रहने वाले धनीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गया हुआ था। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बना लिया। धनीराम का कहना है कि 50 हजार कैश समेत करीबन 8 लाख के गहने चोरी हुए हैं। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सोने के आभूषण और 50 हजार नकद ले उड़े चोर
पीड़ित के अनुसार चोर घर से 2 सोने के हार, 2 सोने की अंगूठी, एक कान का झुमका, 2 पाजेब और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार अस्पताल से लौटकर घर पहुंचा। चाेरों ने घर के हर कोने को चैक किया हुआ था और कमरे में चारों तरफ बिखरा सामान मिला है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
शिकायत के आधार पर थाना सदर सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
जांच अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई जारी
सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक भीम के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस टीम मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटा रही है और संभावित आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं, पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles