![]()
करनाल जिले के घरौंडा में बसताड़ा रोड पर आर्य स्कूल के नजदीक रविवार शाम गेहूं के फसल अवशेषों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। भाकियू के जिला अध्यक्ष एवं घरौंडा निवासी अजय राणा की जमीन पर हाल ही में गेहूं की फसल काटी गई थी। फानों से तूड़ी बनाने का काम होना था। शाम के समय अचानक फानों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत अजय राणा को सूचना दी गई। डायल-112 पर कॉल, मौके पर पहुंची टीमें सूचना मिलते ही अजय राणा मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप अजय राणा ने बताया कि उन्होंने पहले भी बिजली विभाग को लिखित में पत्र देकर गेहूं के सीजन में खेतों की बिजली सप्लाई बंद रखने की मांग की थी, ताकि ऐसे हादसे रोके जा सकें। लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम आगजनी के रूप में सामने आया। सरकार से मुआवजे की मांग पीड़ित किसान अजय राणा ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि खेतों में सुबह-शाम बिजली सप्लाई बंद की जाए और हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
Source link
घरौंडा में भाकियू जिला अध्यक्ष के खेत में लगी आग:एक एकड़ गेहूं की फसल के अवशेष जले, बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप







