spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में फैक्ट्री मालिक का रास्ता रोक मारी गोली:हालत गंभीर; घर लौटते वक्त वारदात कर दो नकाबपोश बदमाश फरार




हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र स्थित बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार शाम एक फैक्ट्री मालिक को गोली मार दी गई। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 निवासी फैक्ट्री संचालक देव बंसल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देव बंसल अपनी फैक्ट्री से काम निपटाकर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकी और उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली देव बंसल की जांघ में लगी, जिससे वे घायल हो गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल व्यवसायी को तुरंत सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और एसीपी ऋषिकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। काम पर रखने से इनकार पुलिस की प्रारंभिक जांच में रंजिश का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक ठेकेदार पवन ने फैक्ट्री में काम के लिए दो व्यक्तियों को बुलाया था, उनके बीच हुए विवाद के बाद फैक्ट्री मालिक देव बंसल ने उन्हें काम पर रखने से इनकार कर दिया था। पुलिस को अंदेशा है कि इसी बात की खुन्नस में आरोपियों ने देव बंसल पर हमला किया है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles