![]()
जींद जिले में एक 26 साल की महिला सरपंच की अचानक मौत हो गई। बाताया जा रहा है कि वह जहरीले पदार्थ के संपर्क में आ गई थीं। जिसके चलते उनकी जान चली गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया मौत की का.र्रवाई की है। मृतक रेणू बाला अलेवा थाना क्षेत्र के मांडी खुर्द गांव की सरपंच थीं। एक सक्रिय और मिलनसार जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बनाने वाली रेणु बाला के असमय निधन से मांडी खुर्द गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गांव के विकास के लिए तत्पर रहने वाला एक शिक्षित और समर्पित युवा चेहरा खो दिया है। गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए डाल रही थी कीटनाशक परिजनों के अनुसार, बुधवार को रेणु बाला घर में रखे गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए टंकी में कीटनाशक दवा डाल रही थीं। इसी दौरान वे जहरीली दवा के तीव्र प्रभाव की चपेट में आ गईं और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के प्रभाव से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। कुल 1250 वोट में से 935 लेकर जीतीं थी रेणु बाला केवल एक सरपंच ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की एक उभरती हुई नेता थीं। वे पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी और जिम्मेदार सदस्य थीं। पिछले सरपंच चुनाव में रेणु बाला ने 560 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। कुल 1250 मतों में से उन्हें 935 वोट मिले थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सुमन को 365 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा था।
Source link
जींद में 26 साल की महिला सरपंच की मौत:गेहूं में कीटनाशक रखते समय जहर के प्रभाव में आई, अस्पताल पहुंचने तक चली गई जान







