Related Posts

सोनीपत में पिता की हत्या कर भागा बेटा अरेस्ट:नशे की लत के कारण कहासुनी, डंडे से पीट-पीटकर किया मर्डर




सोनीपत जिले के खरखौदा थाना पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान थाना कलां गांव निवासी ब्रहमदास पुत्र सरदार सिंह के रूप में हुई है। यह घटना 23 जून 2026 को हुई थी। मृतक सरदार सिंह के दूसरे बेटे रामपाल ने खरखौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रामपाल ने बताया कि 23 जून को सुबह करीब 6 बजे उनके ताऊ की बेटी ने फोन कर सूचना दी कि ब्रहमदास कमरे में उनके पिता सरदार सिंह के साथ डंडे से मारपीट कर रहा है। शरीर पर चोट के निशान मिले सूचना मिलने पर रामपाल गांव पहुंचे और घर आकर देखा तो उनके पिता कमरे के फर्श पर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर पर कई चोटें थीं और खून निकला हुआ था। रामपाल ने कहा कि अधिक चोट आने के कारण ही उनके पिता की मृत्यु हुई है और हत्या उनके भाई ब्रहमदास ने की है। इस संबंध में खरखौदा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थाना खरखौदा की पुलिस टीम में नियुक्त उप निरीक्षक हरि प्रकाश ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्रहमदास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें