Related Posts

करनाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:कॉस्मेटिक दुकान व घर जलकर खाक,बेटी के गहने और नगदी भी राख




करनाल के रम्बा गांव में देर रात एक घर में बनी कॉस्मेटिक की दुकान और किचन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घर के अंदर रखी अलमारी में बेटी के गहने और नगदी भी आग की भेंट चढ़ गए। इस हादसे के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा
रम्बा गांव निवासी ऋषिपाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक बिजली बंद हो गई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि इसी दुकान से उनका और उनकी पत्नी का गुजारा चलता था, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया है। बेटी के गहने और नगदी भी नहीं बच पाए
ऋषिपाल ने बताया कि उनकी बेटी इन दिनों छुट्टियों में घर आई हुई थी। उसके गहने और कुछ नगदी अलमारी में रखे हुए थे, जो आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए। परिवार के लिए यह नुकसान और भी बड़ा हो गया है, क्योंकि पहले से ही उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। सरपंच ने भी बताया बड़ा नुकसान
गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि ऋषिपाल की आर्थिक हालत पहले से ही ठीक नहीं थी। देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगने से सारा सामान जल गया। उन्होंने कहा कि यह दुकान ही बुजुर्ग दंपत्ति की आजीविका का सहारा थी। प्रशासन से मदद की मांग
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। गांव के लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस गरीब परिवार की मदद की जाए ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें