Related Posts

नरवाना में माइनर टूटी, सड़क-खेतों में भरा पानी:सिंचाई विभाग ने लगाया बंध, यातायात प्रभावित, किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान




जींद जिले के नरवाना में सीआईए कार्यालय के पास स्थित नरवाना माइनर अचानक टूट गई। इससे सड़क और आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और किसानों की फसलों व बागों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, माइनर टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों में फैल गया। कई किसानों के बागों में पानी भर गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान की आशंका है। किसानों ने बताया कि इस घटना से उन्हें आर्थिक क्षति हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। सिंचाई विभाग की टीम ने लगाया बंध घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की मदद से माइनर के टूटे हिस्से को बंद करने का प्रयास किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद टूटे स्थान पर बंध लगाकर पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और माइनर से पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। माइनर टूटने के कारणों की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, साथ ही स्थायी समाधान की मांग भी की है ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें