spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत पुलिस ने नाकाबंदी में अवैध शराब पकड़ी:चावल की आड़ में ले जाई जा रही थी; आचार संहिता लागू




सोनीपत में आगामी महापौर, नगर निगम पार्षद चुनाव और पंचायती राज उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनीपत पुलिस लगातार सघन नाकेबंदी और विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह IPS और ADGP के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में एंटी गैंगस्टर यूनिट (SUAG) सोनीपत की टीम ने NH-44 सर्विस लाइन, पिपली खेड़ा मोड़ के निकट ताऊ का हिमाचल वैष्णो ढाबा के पास एक ट्रक को रोका। ट्रक में चावल की आड़ में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। ट्रक से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद ट्रक चालक अनिल उर्फ लम्बू निवासी गांव रोहनात जिला भिवानी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी। यह शराब सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) ले जाई जानी थी और उसके पास कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। मौके पर आबकारी विभाग को सूचित किया गया। आबकारी निरीक्षक संदीप मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संयुक्त जांच के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की 11,328 बोतलें (लगभग 944 पेटियां) अवैध शराब बरामद की गईं। इसी कड़ी में थाना खरखौदा क्षेत्र में स्थापित इंटरस्टेट नाका पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने दो कैंटरों को रोककर तलाशी ली। इन कैंटरों में क्रमशः 750 पेटी और 600 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा था। पंजाब से दिल्ली ले जाई जा रही थी शराब प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह शराब पंजाब से दिल्ली ले जाई जा रही थी, लेकिन ड्राइवरों द्वारा निर्धारित मार्ग को बदलकर वैकल्पिक रास्ते का उपयोग किया जा रहा था। संदेह के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शराब को कब्जे में लिया। आगामी कार्रवाई के लिए मामला आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों, विशेषकर शराब के अवैध वितरण पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles