Top 5 This Week

Related Posts

सोनीपत ट्रेन हादसे में मरने वाला बेटी का पिता था:पत्नी 7 माह की गर्भवती; 2 दिन बाद हुई शव की पहचान




सोनीपत के जटवाड़ा रेलवे ट्रैक के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले युवक की पहचान दो दिन बाद अमरेश के रूप में हुई है। परिजनों की लगातार तलाश और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब उन्हें रेलवे ट्रैक के पास मिले अज्ञात शव की सूचना मिली तो वे नागरिक अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अमरेश परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसकी मौत से पत्नी, छोटे बच्चे और गर्भवती पत्नी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रोजाना की तरह काम पर निकला, फिर नहीं लौटा घर परिजनों ने बताया कि उसका भाई अमरेश पासवान शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अगले दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अज्ञात शव की सूचना से हुआ खुलासा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के दौरान ही परिजनों को जटवाड़ा के पास ट्रेन हादसे में मिले एक अज्ञात शव की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अमरेश पासवान के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में मातम छा गया। मजदूरी कर गुजारा करता था मृतक परिजनों के अनुसार, अमरेश मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से सोनीपत की ढाक बस्ती में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। मजदूरी कर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और उसी की कमाई से घर का खर्च चलता था। पत्नी गर्भवती, 2 साल की बेटी का पिता था अमरेश की शादी करीब 9 वर्ष पहले हुई थी। परिवार में उसकी पत्नी रिंकू देवी, दो साल की एक बेटी और गर्भ में पल रहा सात माह का शिशु है। अमरेश ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने हादसा बताया, पुलिस कर रही जांच परिजनों का कहना है कि परिवार में किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था। उनकी प्राथमिक आशंका है कि यह एक दुर्घटना है। उधर, जीआरपी थाना पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें