सोनीपत के एक हॉस्पिटल के अंदर चोरों के एक शातिर गिरोह ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड और अन्य हिस्सों से एक साथ कई मोबाइल फोन और नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। अस्पताल कर्मचारी की शिकायत पर सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव निरथान निवासी आयुष ने बताया कि वह दयानंद हॉस्पिटल सोनीपत में नौकरी करते हैं। 29 मई की सुबह करीब 1:45 बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से किसी अज्ञात चोर ने उसका आईफोन-16 (I-Phone 16) चोरी कर लिया। जब हमने अंदर छानबीन की, तो पता चला कि अस्पताल के अंदर से ही स्टाफ और अन्य लोगों के 5 और फोन तथा एक बैग, जिसमें 5200 रुपये की नकदी थी, चोरी हो चुका था। आयुष के अनुसार, चोरों ने उनके आईफोन के अलावा दीपक का रेडमी-13, संजय कुंडू का विवो, सोनिया का रेडमी, साक्षी का रेडमी-13सी और मयंक का आईफोन-12 चोरी किया है। आयुष ने यह भी बताया कि इससे पहले भी अस्पताल के अंदर से 3-4 मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। आयुष की शिकायत पर सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 और 331(4) BNS के तहत केस दर्ज कर रजिस्टर कर लिया है। चोरों सुराग लगाने के लिए हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड तथा एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
Source link
सोनीपत के अस्पताल से आईफोन समेत 6 मोबाइल चोरी:अलसुबह इमरजेंसी वार्ड में घुसे चोर; रुपए वाला बैग भी ले गए
