spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा होटल देह व्यापार केस में संचालिका की जमानत खारिज:पीड़िता को जान का खतरा होने का हवाला; यूट्यूबर सहित कई फरार




सिरसा के ऑटो मार्केट स्थित ब्लू बैरी होटल में देह व्यापार मामले में होटल संचालक प्रिंस की पत्नी नीतू अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इसे लेकर जिला कोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, प्रिंस होटल का मालिक है और आप उसमें पार्टनर हो। प्रिंस इसमें मेन आरोपी है। पति-पत्नी दोनों पर आरोप है कि देह व्यापार करवा रहे थे। दोनों पर पीड़िताओं पर शिकायत वापस लेने का भी दबाव बनाने एवं धमकाने का आरोप भी है। शिकायतकर्ता ने जान का खतरा बताया है। ऐसे में जमानत नहीं दी सकती। आरोपी नीतू ने एडशिनल जिला एंड सेशन जज की फास्ट ट्रैक कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जो अब खारिज कर दी है। हालांकि, मामले में आरोपी नीतू, महिला यूट्यूबर हैप्पी सिंगला और अन्य फरार चल रहे हैं। अभी तक पुलिस उनको पकड़ नहीं पाई है। अब पुलिस की ओर से आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है। सिरसा एसपी दीपक सहारण का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसमें कई लोागें के संलिप्त होने की आशंका है। दोनों महिलाओं के पकड़े जाने के बाद जांच में जो सामने आएगा, उनको जांच में शामिल कर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है। होटल बंद करवाया, लटका ताला इस मामले के सामने के आने के बाद पुलिस की ओर से रेलवे पुल से ऑटो मार्केट नजदीक ब्लू बैरी होटल को बंद करवा दिया गया है। अब होटल के गेट पर ताला लटका हुआ है। यह मामला चर्चा में आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब होटल ट्रोल हुआ और इसकी लोगों ने सख्त टिप्पणी करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की माग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles