spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा से रोहताश जांगड़ा बने लेबर बोर्ड के चेयरमैन:आज CM से मिले, पार्टी अनुशासन में रहे, कांडा के खिलाफ लिया था नामांकन वापस




सिरसा से BJP नेता एवं विधायक उम्मीदवार रहे रोहताश जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड, पंचकूला का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसे लेकर आज शनिवार को हरियाणा सरकार ने लेटर जारी कर दिया है। श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले विधानसभा चुनाव में हलोपा सुप्रीमो गोपाला कांडा के खिलाफ पार्टी आदेशानुसार अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था। ऐसे में वे पार्टी के अनुशासन में रहे और पार्टी व सीएम कार्यक्रम में वे अग्रणी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबियों में से हैं। ऐसे में सरकार ने उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। आज शुक्रवार को डबवाली के सकता खेड़ा गांव में पूर्व विधायक सहीराम धारणिया की श्रद्धांजलि सभा में सीएम नायब सिंह सैनी के साथ पहली पंक्ति में बैठे थे और उनके बीच गुफ्तगू हुई थी। कुछ देर बाद उनके ये आदेश जारी हो गए। सिरसा दौरे या हर मीटिंग में वे सीएम सैनी के साथ पहली पंक्ति में नजर आते हैं। आदेशों में लिखा राज्यपाल की मंजूरी के बाद किया नियुक्त
हरियाणा सरकार के श्रम विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद रोहताश जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आदेश पर हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव राजीव रंजन के हस्ताक्षर हैं। इस सूचना के बाद बीजेपी व उनके समर्थकों और श्रमिक संगठनों में खुशी का माहौल है। श्रमिकों को उनकी मांगे उठाने व पूरी करवाने की उम्मीदें हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles