Related Posts

सिरसा राजकनाल नहर में डूबे दोनों किशोरों के शव मिले:हनुमानगढ़ में बरामद, टिब्बी अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई, दोस्तों संग नहाने गए




सिरसा जिले से होकर राजस्थान जाने वाली राजकनाल में डूबे रानिया के बणी गांव के दोनों लड़कों के शव बरामद हुए हैं। दोनों की बॉडी राजस्थान एरिया में राजकनाल नहर पुल के पास मिली है। मामले में आज शनिवार सुबह राजस्थान पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर टिब्बी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद परिजन उनके शव लेकर गांव में पहुंचे। इनमें से मोहित की उम्र 17 वर्ष है और मनीष कुमार 14 वर्ष है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके नहर में नहाने के लिए जाने की कोई जानकारी नहीं थी। गांव के अन्य लड़कों के साथ ही गए थे। दोनों नहाने भी नहर पुल से दूर गए हुए थे। इस वजह से रोड से गुजरने वाले गांव वालों को दिखाई नहीं दिए। वरना उनको घर ले आते। दोनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। उनकी मौत से गांव में मातम छाया है और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है। शुक्रवार रात को दोनों के शव मिले थे। राजस्थान पुलिस और गोताखोर दो दिन सर्च अभियान में जुटे थे। यहां से मिले दोनों के शव जानकारी के अनुसार, वीरवार को बणी गांव के 10 दोस्त बाइक लेकर राजकनाल नहर में नहाने गए थे। इनमें से आठ दोस्त सुरक्षित वापस आ गए थे, लेकिन दो किशोर पानी के तेज बहाव के कारण नहर में डूब गए थे। एक किशोर का शव हनुमानगढ़ के पास दूड़ा पुल से मिला, जबकि दूसरे किशोर का शव मसीतां हेड के पास राठी खेड़ा गांव की ओर जाते समय हनुमान जी के मंदिर के पास बने पुल के बीच से बरामद हुआ। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टिब्बी के सिविल अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस आमजन को गांवों में जाकर जागरूक करेगी : चौकी प्रभारी सिरसा से करीवाला चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया, अभी तक दोनों लड़कों के पाए जाने की सूचना नहीं मिली है। ये एरिया राजस्थान में आता है और राजस्थान पुलिस इसमें कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की ओर से आमजन को गांव-गांव में जाकर जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी लोग अपने बच्चों को नहरों में नहाने से रोक सकें और आगे इस तरह की घटनाएं न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें