spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में सरपंच प्रतिनिधि-भतीजा ने शिकायतकर्ता को बनाया हनीट्रैप:महिला को दिया प्लॉट-घर का लालच, वीडियो कॉल-चैट के स्क्रीनशॉट से किया ब्लैकमेल


सिरसा में जमाल के शिकायतकर्ता को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में। साथ में सरपंच प्रतिनिधि का भतीजा व अन्य दस्तावेज

सिरसा जिले के एक गांव के सरपंच प्रतिनिधि और उसके भतीजे ने गांव के ही एक व्यक्ति को फंसाने को हनीट्रैप का जाल बिछाया। इसके लिए उन्होंने गांव की करीब 30-32 वर्षीय महिला को भी शामिल कर लिया। महिला को इस काम के लिए प्लॉट व घर देने का झांसा दिया। इसका भंड

.

पुलिस के अनुसार, इस हनीट्रैप मामले में नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस ने आरोपी महिला आशा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। महिला आशा ने बताया कि उसे गांव की एक महिला ने पीड़ित मोहन को फंसाने के लिए कहा था। उसने पीड़ित से फोन पर बातचीत की और उससे बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट ले लिए। पुलिस थाने में शिकायत देने के बाद सरपंच प्रतिनिधि व उसका भतीजा उस पर दबाव बनाना चाहते थे, ताकि वह आरटीआई न लगाए।

पुलिस के अनुसार, सरपंच प्रतिनिधि व भतीजे ने आशा को गांव में पंचायत कोटे से प्लॉट दिलाने व घर बनाकर देने का झांसा दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। सरपंच प्रतिनिध व उक्त महिला को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तभी पता चलेगा कि इस गिरोह में और कौन संलिप्त है।

सरपंच प्रतिनिध का भतीजा ब्लैकमेलिंग से षडयंत्र रचकर हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में पुलिस गिरफ्त में

सरपंच प्रतिनिध का भतीजा ब्लैकमेलिंग से षडयंत्र रचकर हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में पुलिस गिरफ्त में

सिलसिलेवार ढंग से जानिएं पूरा मामला

आशा ने कबूला, मूलरूप से बिहार की रहने वाली

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला आशा ने गांव की ही दूसरी महिला सुनीता ने यह करने को कहा था, उसी के कहने पर उसने ये किया। आशा मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। गांव के ही एक युवक के साथ उसने शादी की हुई है और दो बच्चे हैं। पिछले पांच-छह साल से महिला गांव में रहती है। पंचायत चुनाव के समय से ही आरोपी आशा सरपंच प्रतिनिधि के संपर्क में थी।

गांव के उम्र दराज युवक से कर रखी शादी

सूत्रों की मानें तो महिला आशा ने गांव के जिस युवक से शादी की हुई है, वह उम्र दराज है। ये महिला की दूसरी से तीसरी शादी बताई जा रही है। इन दिनों उसने पति को भी घर से निकाल दिया है और खुद ने उसके घर पर कब्जा कर लिया और अकेली रहती है। इस गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है।

शिकायतकर्ता की ओर से लगाई गई आरटीआई व दस्तावेज

शिकायतकर्ता की ओर से लगाई गई आरटीआई व दस्तावेज

जानिएं ऐसे जाल में फंसाया और शक होने पर नंबर ब्लॉक किया

शिकायतकर्ता मोहन ने बताया, एक साल पहले उक्त महिला का उसके पास पहली बार फोन आया था और प्लॉट बेचने की बात कही थी। जब उसने उसका नंबर देने या कहां से बोल रहे का पूछा तो कुछ नहीं बताया और चालबाजी से बात कर रही थी। इसी पर उसे शक हो गया और उसने महिला का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर लिया।

महिला ने दोबारा दूसरे नंबर से फोन किया और प्लॉट के बारे में कहने लगी। इस पर उसने गांव में पता किया तो उस जगह पर ऐसा कोई प्लॉट नहीं था। इससे उसका शक बढ़ गया। महिला बार-बार कॉल करने लगी और अश्लील बातें करने लगी। उसने सुबूत के तौर पर रिकॉर्डिंग कर ली। एक दिन महिला ने मकान दिखाने के बहाने वीडियो कॉल की तो उसने कॉल काट दी। महिला बाज नहीं आई और उसने पुलिस थाने में शिकायत देकर कई आरोप लगाए।

पुलिस ने बारिकी से जांच की और उसने रिकॉर्डिंग पुलिस को दी। उसने महिला को कोई कॉल नहीं की थी। कॉल डिटेल में भी ऐसा कुछ नहीं मिला और महिला द्वारा ही कॉल की गई हिस्ट्री मिली। वह बेकसूर साबित हुआ। उसने आरटीआई लगाई तो दो माह कागज मिले। दो माह पहले उसे सरपंच प्रतिनिधि के भतीजे की एक रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें वह महिला को उसके बारे में फंसाने की बात कह रहा था। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार

पुलिस ने इन धाराओं में किया है मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में ग्राम सरपंच पद का दुरुपयोग कर एवं ब्लैकमेलिंग और झूठा मामला दर्ज कराने एवं षड्यंत्र रचने के आरोप में धारा 120बी, 166, 195्र, 211, 384, 500, 506 बीएनएस के तहत सरपंच विनोद रानी, प्रतिनिधि ओम प्रकाश, सुरेंद्र और आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

नाथुसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया, अब तक सरपंच का भतीजा सुरेंद्र व आशा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की भी तलाश जारी है। आशा ने गांव की ही एक महिला के कहने पर ऐसा किया है। मामले में जांच चल रही है।

पुलिस थाने में दी गई शिकायत की प्रति

पुलिस थाने में दी गई शिकायत की प्रति

जानिएं क्या था पूरा मामला

इसे लेकर गांव जमाल निवासी मोहन लाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। मोहन लाल ने आरोप लगाया था कि उसने 18 जनवरी 2026 को आरटीआई के जरिए गांव के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता के बारे में डीसी कार्यालय सिरसा और सीएम कार्यालय से जानकारी मांगी थी।

शिकायत में मोहन ने आगे बताया, इस जानकारी मांगने से नाराज होकर गांव की महिला सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि और अन्य व्यक्तियों ने मोहन लाल को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने गांव की एक महिला को मोहन लाल के मोबाइल पर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील बातचीत करने के लिए उकसाया।

आरोपियों ने महिला को मीठी बातों में फंसाकर मोहन लाल के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाने की योजना बनाई थी। इस साजिश का उद्देश्य मोहन लाल को ब्लैकमेल करना था। शक होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles