![]()
सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कैरांवाली में मानसिक तनाव के चलते एक राजमिस्त्री ने आत्महत्या कर ली। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके चलते मौत हो गई। राजमिस्त्री का शव मंदिर के बाहर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सतनाम के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह परिजनों को सतनाम का शव मंदिर के बाहर पड़ा होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके के पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव मृतक के पिता हरचंद ने बताया कि, सतनाम शादीशुदा था और उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। सतनाम पिछले काफी समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। वह पेशे से राज मिस्त्री का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। जांच अधिकारी एसआई हिम्मत ने बताया कि पुलिस ने सिरसा के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Source link
सिरसा में राजमिस्त्री ने किया सुसाइड:मंदिर के बाहर मिला शव, एक बेटे और बेटी का पिता, मानसिक रुप से परेशान चल रहा







