Related Posts

सिरसा में महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप:शराब पीकर झगड़ा करता, स्कूल से बेटी को लेने गई थी, रास्ते में घेरा




सिरसा में महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का ये भी आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता है। जब वह स्कूल से अपनी बेटी को लेने गई हुई थी। तभी रास्ते में उसका पति मिल गया और उसे डंडे से मारना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, घायल महिला को सिर, कमर व पेट पर काफी चोटें लगी है। इस मामले में महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच जारी है। पुलिस को दी शिकायत में जिले के गांव निवासी महिला का कहना है कि वह घरेलू कार्य करती है। उसका एक बेटा व एक बेटी है, जो दोनों बच्चे पढ़ाई करते हैं। उसके पति शराब पीते हैं और फिर घर पर लड़ाई-झगड़ा करते हैं। उसके साथ हर रोज गाली-गलौज करता है और थप्पड़-मुक्कों से मारपिटाई करता है। घर बसाने को कुछ दिन वह चुप रही। एक दिन दोपहर डेढ़ बजे जब वह अपनी बेटी को स्कूल से लेने घर से गई थी। जब वह गौशाला के नजदीक जलघर के पास पहुंची तो सामने से उसका पति आ गया और उसके हाथ में डंडा था। उसने उसका रास्ता रोक लिया और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने छुड़वाया शिकायत में महिला ने बताया, जब वह छुड़वाकर भागने लगी तो उसने हाथ में लिया डंडा सिर व माथे पर मारा व कमर पर भी चोटें लगी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। उसका पति उसे जान से मार देने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसे ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद उसका भाई तलवाड़ा खुर्द निवासी वहां आ गया, परंतु उसके पति ने उसकी कोई सुध नहीं ली है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें