![]()
सिरसा जिले के ऐलनाबाद बस स्टैंड पर महिला के कानों से सोने की बालियां छीना-झपटी कर ली। महिला बस में सवार थी और उसी समय दोनों युवकों ने बालियां छीनकर फरार हो गए। दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले हैं। राजस्थान से यहां पर वारदात करने के लिए आते थे। पुलिस ने सुराग कुछ घंटों के बाद उनको पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है और दोनों ही गिरोह के मेंबर पाए गए है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिहं ने बताया कि बीतें दिन बणी निवासी मुर्ति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 3 बजे वह ऐलनबाद बस स्टैंड पर बस में बैठी थी। इस दौरान दो नौजवान युवक आए। उनमें एक युवक बस में चढ़ा और उसके कानों की बालियां को झपटी मार कर तोड़ ली। दोनों युवक बाइक लेकर मौका से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना ऐलनाबाद में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ऐलनाबाद थाना की एक पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते छीना-झपटी की वारदात में संलिप्त आरोपी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान से खारा टिब्बी निवासी मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है। चोरी-शुदा बाइक भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर उसके एक अन्य साथी की पहचान कर ली है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पूछताछ में आरोपी ने ऐलनाबाद क्षेत्र से बाइक चोरी की एक अन्य वारदात भी कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान छीना-झपटी की अन्य आपराधिक वारदातों का खुलासा होने की संभावना हँ। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
Source link
सिरसा में बस स्टैंड से महिला से बालियां छीनी:फरार होने के कुछ देर बाद काबू, गिरोह का मेंबर निकले, कई वारदात कबूली







