सिरसा में करीब साढ़े पांच माह से मिसिंग एक नाबालिग का पता लगा लिया गया है। बरामद नाबालिग ने अपने बयानों में कई खुलासे किए। लड़की के परिवार ने जिस युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। उसी युवक पर लड़की ने अपहरण एवं रेप करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी युवक से पुलिस पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार, ये घटना डिंग थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और परिवार सहित डिंग एरिया में रहता है। पीड़िता भी मूलरूप से बिहार की रहने वाली है और वहीं पास के एरिया में रहती है। पीड़िता नवंबर माह में मिसिंग हुई थी। इससे करीब तीन से चार माह पहले युवक और पीड़ित लड़की आपस में संपर्क में आए थे। तब से दोनों की बातचीत हो रही थी। एक दिन युवक मौका पाकर रात्रि को लड़की को अपने साथ भगा ले गया। तब से पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। युवक लड़की को लेकर सिरसा में ही इधर-उधर जगह बदलकर किराए के मकान में रहने लगा और अपने साथ रखता था। इस तरह युवक पांच माह तक लोकेशन बदलता रहा, ताकि किसी को पता न चले। ऐसे में पुलिस को उनकी सूचना मिल गई और लड़की को बरामद कर लिया। जिसके बाद लड़की की लीगल एवं काउंसलिंग करवाई और मेडिकल करवाया। 11 नवंबर को लड़की के पिता ने दी थी शिकायत डिंग थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक ने बताया कि बीते वर्ष 11 नवंबर 2025 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया कि अज्ञात युवक उनकी नाबालिग बेटी को रात्रि के समय बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी की पहचान जिला समस्तीपुर (बिहार) से गुंजन कुमार का रहने वाला था और हाल में गांव सुचान में रहता था। आरोपी गुंजन को बस स्टैंड गिगोरानी से गिरफ्तार कर लिया।
Source link
सिरसा में नाबालिग से अपहरण-रेप मामला, युवक काबू:नवंबर में हुई थी मिसिंग, लोकेशन बदलता रहा आरोपी, चार माह से संपर्क में थे
