spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला:10-12 युवकों ने गर्दन पर किए वार; गंभीर रूप से घायल




सिरसा शहर के गुरु तेज बहादुर बाजार स्थित इंद्रजीत वाली गली में सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक दुकानदार पर 10 से 12 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार करतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गर्दन पर गहरा वार होने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, करतार सिंह बाजार में गाड़ियों पर लैमिनेशन करने की दुकान चलाता है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 10-12 युवक उसकी दुकान के पास पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर एक युवक ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना से बाजार में दहशत आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हमले के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो करतार सिंह मुंह के बल जमीन पर पड़ा था और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत और रोष का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच सिटी थाना पुलिस ने बताया कि घायल दुकानदार का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles