सिरसा जिले के गांव कालुआना में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कालुआना निवासी कालूराम पुत्र धनराज के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई, जब युवक डिग्गी से पानी पीने गया था। सूचना मिलने पर गोरीवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। खेत में पानी देने गए गए थे दो सगे भाई मृतक के भाई सुभाष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे वह अपने छोटे भाई कालूराम के साथ पृथ्वी सिंह पुत्र कालूराम के खेत में पानी लगा रहे थे। सुभाष के अनुसार, इसी दौरान कालूराम खेत में बनी डिग्गी से पानी पीने के लिए गया। पानी पीते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में डूब गया। पानी में डूबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Source link
सिरसा में डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:पानी पीते समय पैर फिसला, भाई के साथ खेत में गया था
