spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा ग्राम सभा मीटिंग में हंगामा, रोजगार सहायक पीटा:रजिस्ट्रर की फोटो खींचने से मना किया था, ग्रामीणों पर आरोप




सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा खंड में ग्राम सभा की बैठक के दौरान मनरेगा रोजगार सहायक प्रदीप कुमार को सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया गया। उस दौरान ग्राम सचिव व सरपंच भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ये घटना हुई। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल प्रदीप कुमार को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव मोचीवाला की आज सोमवार की है। गांव के सरपंच और सचिव की ओर से गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए गए। गांव के कुछ लोग प्रस्ताव को लेकर फोटो खिंचनी चाही तो मनरेगा सहायक ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। रजिस्टर की तस्वीरें लेने का प्रयास किया मामले में घायल प्रदीप कुमार का कहना है कि गांव की सरपंच समेस्ता और सरपंच प्रतिनिधि की मौजूदगी में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सीताराम और रायसिंह ने ग्राम सभा बैठक के कार्यवाही रजिस्टर की तस्वीरें लेने का प्रयास किया। एक ने हाथ पकड़ा और दूसरे ने मारा घायल के अनुसार, जब उनको ऐसा करने से मना किया, जिस पर सीताराम और रायसिंह भड़क गए। प्रदीप कुमार के अनुसार, रायसिंह ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और सीताराम ने उनके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उनमें से एक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इस बारे में उसने संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles