spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना की नहर से मिला युवती का शव:किनारे पर स्कूटी और जूतियां मिली; पटियाला की रहने वाली, परिजन बोले-तनाव में थी




फतेहाबाद के टोहाना में रेलवे रोड स्थित योग आश्रम के पास सिरसा ब्रांच नहर में सोमवार को एक युवती का शव मिला। राहगीरों ने नहर में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कार्यकर्ता नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। टीम सदस्य मूल कुमार ने इस कार्य में अहम भूमिका निभाई। नहर किनारे से उसकी स्कूटी और जूतियां भी बरामद पुलिस जांच में मृतका की पहचान पटियाला निवासी 18 वर्षीय असीमा के रूप में हुई है। नहर किनारे से उसकी स्कूटी और जूतियां भी बरामद की गई हैं। परिजनों ने बताया कि असीमा पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा ने जानकारी दी कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे शव लेने टोहाना पहुंच रहे हैं। शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles