spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिंगर रॉकी मित्तल बोले, कांडा बंधू का इस्तेमाल कर छोड़ा:बनिया-अभय चौटाला आपस में लड़वाया, बीजेपी पांचों सीट हारी, संगठन से चल रही नाराजगी


हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने वीडियो जारी कर कांडा बंधू और चौटाला परिवार को एक होने व बीजेपी पर निशाना साधा

हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने कांडा परिवार और अभय चौटाला को लेकर जारी किए वीडियो ने एक बार फिर भाजपा पर सियासी कटाक्ष किया है। इससे सिरसा की सियासत में हलचल मच गई है। सिंगर रॉकी मित्तल ने कहा, बीजेपी पिछले तीनों विधानसभा चुनाव में सिरसा से पांचों सीट

.

रॉकी मित्तल ने वीडियो में कहा, अब बनिया और जाट को आपस में लड़वाकर जाट व नॉन जाट की राजनीति खेल रही है। ये समझना होगा और सबको इकट्‌ठा होना होगा। रॉकी मित्तल ने वीडियो जारी कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, भीड़ जुटाने एवं पैसे लगाने के लिए कांडा बंधू याद आ जाते हैं। जब सिरसा में बड़े-बड़े कार्यक्रम हो तो ये लोग कांडा बंधू को भूल जाते हैं। ये तो वहीं बात हो गई, माल खाद बांदरी और डंडे खाए रिच्छ।

रॉकी बोले, सिरसा में बीजेपी पांच की पांच सीटों पर हार गई और लोगों ने चौपड़ दिया। पहले 2019 में पांच की पांच सीटें हार गई और 2024 में पांच की पांच सीटें हार गई। हालांकि, इस पर कांडा परिवार व इनेलो की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स मिले-जुले हैं। कुछ लोगों ने कमेंट्स में लिखा-सही बोल रहे हो, परंतु समय आने पर बोलना। वहीं, भाजपा नेता गोबिंद कांडा पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के किसी कार्यक्रम में दिखे। हालांकि, पहले सीएम नायब सिंह स्वयं कांडा आवास और तारा बाबा कुटिया पर आ चुके हैं।

रॉकी मित्तल के वीडियो शेयर करने के बाद किए गए कमेंट्स

रॉकी मित्तल के वीडियो शेयर करने के बाद किए गए कमेंट्स

रॉकी मित्तल का आरोप-क्या बनिए जाटों से लड़ाने के लिए हैं

रॉकी मित्तल बोले, कमाल की बात है। देखो, बनिया और जाटों को कैसे लड़ाया जाता है। ऐलनाबाद उप चुनाव में अभय चौटाला की टक्कर में गोबिंद कांडा को उम्मीदवार खड़ा कर दिया, ताकि बनिया और जाट लड़े, बाकी सेफ है। क्या ये बनिए जाटों से लड़ाने के लिए हैं। ये बात समझनी पड़ेगी। जब हरियाणा में जाट और नॉन जाट राजनीति चल रही थी। तब भी बीजेपी की विधानसभा चुनाव 2014, 2019 और 2023 में कोई सीट नहीं आई।

सिरसा तारा बाबा कुटिया में निरीक्षण के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी और हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा व साथ में भाजपा नेता गोबिंद कांडा

सिरसा तारा बाबा कुटिया में निरीक्षण के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी और हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा व साथ में भाजपा नेता गोबिंद कांडा

अमित शाह की रैली में नहीं जाने दिया

रॉकी मित्तल बोले, अब वो जमाना चला गया। जाट और नॉन जाट की लड़ाई में बनिया तो बिलकुल नहीं है। जिसके फेवर में काम करते हैं और वो लोग एक पैसे का भी फायदा नहीं करते हैं। कांडा बंधू आप शायद केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली नहीं भूले होंगे। कांडा साइब को जाने भी नहीं दिया था। उसके बाद भी बड़े-बड़े फंक्शन नहीं भूले होंगे, उसमें जाने नहीं दिया था।

कांडा को इसलिए इस्तेमाल किया जाता है कि वो बानिया है। मैं तो ये कहता हूं कि बनिया का बना दिया धनिया। कांडा बंधू को भी समझना पड़ेगा कि तुम्हारा किस लेवल पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर भीड़ जुटानी हो तो कांडा बंधू याद आ जाते हैं। जब काम निकल जाते हैं तो उनको भूल जाते हैं।

रॉकी मित्तल वीडियो में बोले, सिरसा में बीजेपी पांचों सीटें हारी तो अभय चौटाला व गोबिंद कांडा को आपस में लड़वाया

रॉकी मित्तल वीडियो में बोले, सिरसा में बीजेपी पांचों सीटें हारी तो अभय चौटाला व गोबिंद कांडा को आपस में लड़वाया

ये धोखा है :रॉकी

रॉकी मित्तल बोले, ये सारी जात-पात की लड़ाई है और हमें सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं इसलिए बनिया और जाट भाईयों को कहना चाहूंगा कि इकट्‌ठे हो जाओ, वरना धोखा है।

ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान सीएम नायब सिंह। मंच पर कांग्रेस विधायक, कर्ण चौटाला व अन्य। फाइल फोटो

ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान सीएम नायब सिंह। मंच पर कांग्रेस विधायक, कर्ण चौटाला व अन्य। फाइल फोटो

सिरसा में बीजेपी के ये कार्यक्रम हुए, जिसमें कांडा नहीं दिखे

दो माह पहले सीएम सिरसा में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आए थे। उस समय एयरपोर्ट पर जाकर मिले, पर कार्यक्रम में नहीं दिखे। इसके बाद जून माह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का दौरा था। वे भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा का हरियाणा लेबर बोर्ड चेयरमैन बनने पर उनके आवास पर वेलकम के लिए यहां आए थे। योग कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ्‌ढा आए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में ग्रीवेंस मीटिंग लेने आए और मीटिंग की। उस दिन भाजपा नेता गोबिंद कांडा नहीं दिखे और न ही मंच पर कुर्सी लगी थी।

बीजेपी की नई प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता सिरसा दौर पर आई। उस दिन रिजॉर्ट में मंच पर आगे एक साइड में बैठे थे, परंतु मंच से संबोधन का मौका नहीं मिला और न ही किसी ने नाम लिया। सूत्रों की मानें तो भाजपा संगठन की ओर से कोई निमंत्रण ही नहीं दिया गया।

पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा व चेयरमैन वीर शांति स्वरूप।

पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा व चेयरमैन वीर शांति स्वरूप।

पहले अक्सर गली निर्माण पर नारियल फोड़ते दिखते थे, अब सवाल उठा रहे

भाजपा नेता गोबिंद कांडा पहले अक्सर शहर में नगर परिषद या ठेकेदार द्वारा टेंडर के बाद गली निर्माण पर नारियल फोड़कर शुभारंभ करते दिखते थे। उस समय बीजेपी के विकास कार्यों की सराहना करते नजर आते थे। पिछले काफी समय से गली निर्माण करते नजर नहीं आए।

अब गोबिंद कांडा स्वय सरकार के कार्यों पर ही सवाल उठा रहे हैं और गली व सड़क निर्माण के टेंडरों में निम्न रेटों पर टेंडर देने व अनियमिताएं बरतने के आरोप लगा रहे हैं। हलोपा सुप्रीमो एवं पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा स्वयं सरकार को पत्राचार कर चुके हैं कि शहर में हुए विकास कार्यों की विजिलेंस जांच करवाई जाए। सीएम दौरे से ठीक पहले दिन लेटर लिखा था।

इस समय सिरसा नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भी एनडीए समर्थित और कांडा गुट से हैं और कई पार्षद भी कांडा गुट के भाजपा की टिकट पर जीते। चेयरमैन वीर शांति भी कांडा परिवार के हर समय स्पोर्ट में रहते हैं।

विकास कार्यों में धांधली के आरोपों पर सीएम के नाम लिखे गए पत्र की प्रति

विकास कार्यों में धांधली के आरोपों पर सीएम के नाम लिखे गए पत्र की प्रति



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles