spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत:नेशनल हाईवे नंबर 11 पर हुआ हादसा, पैदल कर रहा था रोड पार




हरियाणा में नारनौल के गांव सूराना में रविवार रात एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतबीर निवासी गांव सूराना के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 8:30 बजे सतबीर एनएच-11 पर स्थित सूराना मोड़ के पास पैदल अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया आसपास मौजूद लोगों ने घायल सतबीर को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आज होगा पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। परिजनों का बुरा हाल सतबीर की असमय मौत से गांव सूराना में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles