![]()
पंजाब के सांसद अमृतपाल की पार्टी में अकाली दल वारिस पंजाब दे में किसानों के मुद्दों पर बनी पंजाबी फिल्म से पहचान बनाने वाले अभिनेता रब्बी कंदोला गुरुवार को शामिल हो गए। सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी पार्टी का दामन थामा। रब्बी कंदोला ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाबी मां-बोली के संरक्षण, पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं की शिक्षा, पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई और रोजगार के लिए पारदर्शी कानून बनाने की बात करती है। यही मुद्दे उन्हें पार्टी से जोड़ने का कारण बने हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। सांसद और विधायक रहे मौजूद कार्यक्रम में सांसद सरबजीत सिंह खालसा, सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली सहित अकाली दल वारिस पंजाब दे के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मंच पर रब्बी कंदोला और उनके साथ आए समर्थकों का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नेताओं ने कहा कि रब्बी कंदोला के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से पंजाब, युवाओं और सामाजिक मुद्दों को और मजबूती के साथ उठाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। पार्टी बोली- संगठन को मिलेगी मजबूती पार्टी नेताओं ने कहा कि रब्बी कंदोला के पार्टी में शामिल होने से संगठन को बड़ा सामाजिक और राजनीतिक चेहरा मिला है। उन्होंने कहा कि रब्बी कंदोला युवाओं के बीच अच्छी पहचान रखते हैं और उनके आने से पार्टी की पहुंच गांवों और शहरों तक और मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि पंजाब के अधिकार, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और अन्य अहम मुद्दों को अब और मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और रब्बी कंदोला के समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और रब्बी कंदोला का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक सदस्यता कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका कहना था कि आने वाले समय में पार्टी अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज करेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी।
Source link
सांसद अमृत की पार्टी में पंजाब कलाकार की एंट्री:रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल, पंजाब-युवाओं के मुद्दों पर काम करेंगे







