spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सांपला में मिट्टी के ढेर में दबकर व्यक्ति की मौत:निजी कंपनी में निर्माण के लिए खोदा गया गड्‌ढा, परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का आरोप




रोहतक जिले में सांपला के कुलताना रोड स्थित जी.बी. इंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम के दौरान एक हादसा हो गया। मिट्टी का ढेर में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर शाम की है। मृतक की पहचान गांव इस्माईला 11 बी निवासी 39 वर्षीय राजवीर के रुप में हुई है। मृतक के पिता कृष्ण लाल ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राजवीर को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के निर्माण के लिए खोदे जा रहे मिट्टी के गहरे गड्ढे में काम करने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान मिट्‌टी का ढेर गया, जिससे राजवीर मिट्‌टी के ढेर में दब गया। परिजनों ने की कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कृष्ण लाल के अनुसार, हादसे के बाद राजवीर को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया, जिससे शरीर पर कई जगह चोटें आईं। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि पूरी घटना कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी कर्मियों ने सोमवार शाम को हुई इस घटना को दबाने का भरपूर प्रयास किया। हालांकि, मृतक के परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को बुलाकर कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। इस हादसे के संबंध में कंपनी का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है, और फैक्ट्री परिसर में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कंपनी की लापरवाही के कारण हुई मौत : थाना प्रभारी मृतक के पिता कृष्ण लाल के बयान के आधार पर सांपला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र के अनुसार, प्रथम दृष्टया कंपनी की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles