समालखा खंड के गांव देहरा में सैनी सेवा ट्रस्ट ने एक विशेष सेवा अभियान आयोजित किया। इस दौरान लगभग 40 जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग का आवश्यक राशन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त, करीब 25 बुजुर्गों को उनकी आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। अभियान के तहत एक आंखों की जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की जांच की गई। जिन लोगों की नजर कमजोर पाई गई, उन्हें चश्मे और आवश्यक नेत्र दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर पूनम देवी को दैनिक जीवन में सुविधा के लिए एक व्हीलचेयर और एक लैट्रिन सीट भेंट की गई। सैनी सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन माया देवी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आकर गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों की मदद करें। मानवता की भावना से ही समाज सशक्त बन सकता है : माया उनका कहना था कि सेवा, सहयोग और मानवता की भावना से ही समाज को अधिक सशक्त और संवेदनशील बनाया जा सकता है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि सैनी सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान, नेत्र जांच, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवता की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मोहन लाल, टोनी, मोहित, माया देवी, नितिश, निशा, करण सिंह सैनी, नरेश, जयभगवान सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य और अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग देते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Source link
समालखा में 40 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन:बुजुर्गों को दवाइयां दिलाई गई, एक महिला को व्हीलचेयर भी भेंट की
