![]()
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिला हिसार के 18 पीएमश्री विद्यालयों के 90 मेधावी विद्यार्थियों और 3 एस्कॉर्ट शिक्षकों का पहला दल समर एडवेंचर कैंप-2026 में सहभागिता के बाद बुधवार को मनाली से हिसार लौट आया। यह दल 5 जून को जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) विजेंद्र सिंह के निर्देशन और एपीसी सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में मनाली के लिए रवाना हुआ था। विद्यार्थियों के साथ एस्कॉर्ट टीचर्स के रूप में नरेश कुमार श्योराण (प्रवक्ता हिंदी), अर्चना बूरा (प्रवक्ता अंग्रेजी) और राजबाला (प्रवक्ता अंग्रेजी) ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विद्यार्थियों में साहसिक भावना जागृत करना उद्देश्य समर एडवेंचर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साहसिक भावना, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कैंप के दौरान सभी 90 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, तीरंदाजी, प्रकृति अध्ययन तथा टीम बिल्डिंग गतिविधियों में भाग लिया। हिसार पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव डीपीसी विजेंद्र सिंह के साथ साझा किए। विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रकार के एडवेंचर कैंप उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सामूहिक कार्य करने की भावना विकसित करते हैं। डीपीसी बोले- छात्रों में नेतृत्व कौशल विकसित करने के अवसर प्रदान करना जरूरी डीपीसी विजेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान समय में बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने के अवसर प्रदान करना भी जरूरी है। समर एडवेंचर कैंप-2026 के सफल आयोजन और कुशल नेतृत्व के लिए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं एस्कॉर्ट शिक्षकों ने डीपीसी विजेंद्र सिंह तथा एपीसी सुधीर कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुभव उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और भविष्य में बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।
Source link
समर एडवेंचर कैंप से हिसार लौटा छात्रों का पहला दल:विद्यार्थियों ने साझा किए रोमांचक अनुभव, बोले-नई चुनौतियों का सामना करना सीखा







