Related Posts

संगरूर PGI अस्पताल में गार्ड ने जहर निगला:सुसाइड नोट में प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, DSP बोले- गहनता से जांच जारी




संगरूर के PGI सैटेलाइट अस्पताल में एक सुरक्षा गार्ड ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गार्ड ने अस्पताल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक, जो बुढलाडा का निवासी है, ने जहरीली दवा निगलने से पहले एक पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उसने PGI सैटेलाइट अस्पताल के प्रशासन पर उसे परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। DSP बोले- युवक खतरे से बाहर संगरूर के डीएसपी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सदर पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि युवक ने कोई जहरीली चीज खाई थी, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। PGI सैटेलाइट अस्पताल प्रशासन ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद अस्पताल की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। पुलिस पीड़ित युवक का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी और आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें