मोगा जिले की अजीतवाल थाना क्षेत्र के कोकरी कलां गांव में सर्बजीत सिंह की दुकान से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। इनमें से एक आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ निक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से 7 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह चोरी 21-22 जून की रात को हुई थी। दूसरे आरोपी की तलाश जारी थाना अजीतवाल के प्रभारी राज सिंह ने बताया कि सर्बजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 21-22 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। सर्बजीत ने पहले अपने स्तर पर चोरों की तलाश की और बाद में पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक थानेदार बलजिंदर सिंह को जांच सौंपी गई। जांच के दौरान पता चला कि यह चोरी कोकरी कलां निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ निक्का और जगसीर सिंह उर्फ जगू ने की थी। पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ निक्का को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जगू की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
मोगा में दुकान से नकदी चोरी का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; 7 हजार रुपये बरामद, दूसरे की तलाश जारी
