Related Posts

शिवहर में गैस की कोई किल्लत नहीं:ADM बोले- रोज हो रही सप्लाई, 4-5 दिन में होम डिलीवरी, अफवाहों से बचने की अपील




शिवहर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (एडीएम) श्री मेधावी ने एलपीजी गैस की उपलब्धता पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने बताया कि जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी गैस एजेंसियों को तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। एडीएम ने उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रतिदिन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे
श्री मेधावी ने बताया कि शिवहर जिले में कुल 20 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इन सभी एजेंसियों को मांग के अनुसार प्रतिदिन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। गैस वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित रखने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। शहरी उपभोक्ता अंतिम डिलीवरी के 25 दिनों बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 45 दिन निर्धारित है। इस व्यवस्था में वर्तमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही
बुकिंग के बाद 4 से 5 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घर बैठे ही सिलेंडर प्राप्त करने की सुविधा का लाभ उठाएं। गैस एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल माह में अब तक 6036 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा चुकी है। इसमें 4 अप्रैल को अकेले 1940 से अधिक उपभोक्ताओं ने गैस प्राप्त की। एजेंसियों के दंडाधिकारी को तत्काल भेजा जा रहा
आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर शिवहर में एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होता है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें 06222-257060 और 06222-257061 पर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और गैस एजेंसियों के दंडाधिकारी को तत्काल भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रखंड स्तर पर होटलों और गैस प्रतिष्ठानों की नियमित जांच भी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें