![]()
हरियाणा के नारनौल में नीट परीक्षा लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में प्रस्तावित कैंडल मार्च को कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर विजय जुलूस में बदल दिया गया। शनिवार शाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से विजय जुलूस निकाला गया, जो महावीर चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ‘युवाओं के संघर्ष की जीत’ बताया जुलूस को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि छात्रों के लंबे संघर्ष, लोकतांत्रिक आंदोलन और जनदबाव के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में युवाओं और जनता की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे छात्रों, युवाओं और सत्य की जीत बताया। संघर्ष जारी रखने का ऐलान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी युवाओं के हितों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उनका आरोप था कि युवाओं की मांगों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया और उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों पर कथित अत्याचार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद विजय जुलूस में राव होशियार सिंह, वेदप्रकाश आर्य, मंजीत यादव मांदी वालों, कुलदीप सिंह भरगड़, सुमेर चेयरमैन, मनपाल यादव, धीरज शर्मा, श्यामसुंदर सोनी, विक्रम अवाना, तुषार यादव, विक्रम यादव, रामकिशन यादव, सुधीर यादव, सुमेर सिंह, रामरूप चौधरी और तौताराम कोहली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और छात्र शामिल रहे।
Source link
शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर नारनौल में कांग्रेस का विजय जुलूस:जिलाध्यक्ष बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत, आवाज दबाई नहीं जा सकती







