Related Posts

शादी का झांसा देकर 7 साल तक रेप:पलवल में युवती से आभूषण हड़पे, अब दूसरी जगह कर रहा विवाह




पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती का 7 साल तक शारीरिक शोषण करने और उसके आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरीदाबाद निवासी युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरीदाबाद की रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले 7 वर्षों से पुष्पेंद्र अत्री नामक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोपी ने उसे शादी का सपना दिखाया और वर्ष 2019 में अपने गांव ले जाकर पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। झांसा देकर जेवर भी हड़पे युवती के अनुसार, वह लगभग 6 महीने तक आरोपी के घर पर उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रही, जहां उसे ‘बहू’ कहकर संबोधित किया जाता था। इसके बाद दोनों करीब एक साल तक पलवल और फिर एक साल तक फरीदाबाद में किराए के मकान में साथ रहे। इस पूरे समय आरोपी लगातार शादी का वादा करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र ने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न होने पर उसने अपने डेढ़ तोला सोने के कुंडल और एक तोला की अंगूठी उसे दे दी, जिसे आरोपी ने अब तक वापस नहीं किया है। कहीं और शादी कर रहा आरोपी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले पुष्पेंद्र ने उसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कॉल से ब्लॉक कर दिया। शक होने पर उसने आरोपी के जीजा से संपर्क किया, जहां उसे पता चला कि पुष्पेंद्र कहीं और शादी कर रहा है। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पुष्पेंद्र अत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें