Related Posts

शहीद विनय नरवाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:करनाल के सेक्टर-7 ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर में 1 मई को आयोजन




करनाल में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन 1 मई को उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सेक्टर-7 स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर में आयोजित इस शिविर में शहर की सामाजिक संस्थाएं और नागरिक मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। निफा के सहयोग से आयोजित इस कैंप में हरियाणा रोडवेज और लक्ष्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर करनाल का भी विशेष योगदान रहेगा। विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने बताया कि यह शिविर उनके बेटे के जन्मदिन पर समाज की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भले ही विनय आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जरूरतमंदों की मदद करें। सुबह 10 से 2 बजे तक होगा आयोजन रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणुबाला गुप्ता सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
पहलगाम हमले में शहीद हुए थे विनय नरवाल, गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। वह भारतीय नौसेना के युवा अधिकारी थे और 16 अप्रैल को शादी के बाद पत्नी के साथ घूमने के लिए पहलगाम गए थे। हमले के दौरान आतंकियों ने पर्यटकों पर अचानक गोलीबारी कर दी और पहचान पूछकर लोगों को निशाना बनाया। इसी दौरान विनय नरवाल को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बच गई। इस हमले में 26 लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए।इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी और विनय नरवाल की शहादत को हमेशा याद किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें