spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लो-शुगर, हाई-प्रोटीन, प्लांट बेस्ड आइसक्रीम पसंद कर रहे लोग




बचपन में घर पर जमाई दूध वाली आइसक्रीम, चॉकलेट बार और ऑरेंज स्टिक से शुरू हुआ आइसक्रीम का सफर अब युवाओं के बीच जेलाटो, शर्बत, संडे और आर्टिजनल फ्लेवर तक पहुंच चुका है। इसकी खास बात यह है कि जहां गर्मियों में यह ठंडक का एहसास देती है, मॉनसून में फ्रूटी फ्लेवर के रूप में पसंद की जाती है और सर्दियों में ब्राउनी, वफल या अन्य गर्म डेज़र्ट के साथ परोसी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में आइसक्रीम इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है। जहां पहले वनीला, स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट जैसे सीमित फ्लेवर लोकप्रिय थे, अब स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते लो-शुगर, हाई-प्रोटीन, ऑर्गेनिक और प्लांट-बेस्ड आइसक्रीम की मांग तेजी से बढ़ी है। आज 19 जुलाई को इंटरनेशनल आइसक्रीम डे है। इस मौके पर हमने जाना आइसक्रीम के नए ट्रेंड के बारे में। गुरप्रीत सिंह ने बताया – किसी नए फ्लेवर की लोकप्रियता अब केवल उसके स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विजुअल अपील और ऑनलाइन मौजूदगी से भी तय होने लगी है। इंस्टाग्राम और रील्स के दौर में आइसक्रीम एक “फोटो-फ्रेंडली डेज़र्ट” बन गई है। आकर्षक प्लेटिंग, चॉकलेट ड्रिप, वफल कोन, स्प्रिंकल्स, एडिबल फ्लावर्स और स्टाइलिश सर्विंग इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने योग्य बनाते हैं। लाइम और रास्पबेरी पसंद मुझे कूकी डो, काफिर लाइम और रास्पबेरी फ्लेवर पसंद हैं। आर्टिजनल आइसक्रीम में स्वाद के साथ गुणवत्ता और साफ-सफाई का भरोसा भी मिलता है। – दक्षेश, स्टूडेंट। मूड के हिसाब से फ्लेवर अच्छा मौसम हो तो लेक पर जाकर आइसक्रीम खाती हूं। दोस्त के साथ आमतौर पर नेचुरल रोस्टेड आमंड, टैंगी फ्लेवर और बनाना कैरेमल खाती हूं। नया फ्लेवर जरूर ट्राई करते हैं। – दिशिता, स्टूडेंट _photocaption_यह बोले लोग*photocaption* _photocaption_आइसक्रीम में नए एक्सपेरिमेंट *photocaption* हाई-प्रोटीन और लो-शुगर आइसक्रीम – इसमें कैलोरी, शुगर कम और प्रोटीन अधिक होता है। जिम या स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों में इनकी मांग ज्यादा है। ऑर्गेनिक और क्लीन-लेबल उत्पाद – ऑर्गेनिक दूध, प्राकृतिक फल, असली वनीला और कोको से बनी आइसक्रीम भी लोग पसंद कर रहे हैं। फ्रूट-बेस्ड जेलाटो- लो-फैट और स्मूद टेक्स्चर के लिए पहचाने जाने वाले जेलाटो में ताजे फलों का इस्तेमाल अधिक होता है। आम, स्ट्रॉबेरी, जामुन, लीची, टेंडर कोकोनट और पैशन फ्रूट जैसे फ्लेवर लोकप्रिय हैं। मिलेट और वीगन विकल्प- रागी, ज्वार और बाजरा जैसे मिलेट्स से बनी आइसक्रीम के साथ-साथ बादाम, नारियल, ओट और सोया मिल्क से तैयार वीगन आइसक्रीम ने भी बाजार में जगह बनाई है। 14 से 40 वर्ष के लोगों के पसंदीदा फ्लेवर… सीजनल फ्रूट फ्लेवर, बेल्जियन चॉकलेट, पिस्ता-हेज़लनट, टेंडर कोकोनट, तिरामिसू, ब्लूबेरी चीज़केक, कॉफी-कैरामेल, पान, गुलकंद-रबड़ी कुल्फी, मिलेट और वीगन आइसक्रीम।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles