![]()
भिवानी जिले के फरटिया ताल गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे सड़क हादसे में एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोंहासड़ा गांव के संतोष सिंघला (लगभग 46 वर्ष) के रूप में हुई है। संतोष लोहारू अनाज मंडी में मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, संतोष रोज की तरह काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार को कुचलने के बाद पिकअप बेकाबू होकर पास के एक पेड़ से जा टकराई। भिवानी के अस्पताल में रेफर राहगीरों की मदद से घायल संतोष को तुरंत एम्बुलेंस से लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप में सवार मोनू, अरुण और मंदीप को भी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मृतक संतोष सिंघला अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके करता था। वह अपने पीछे पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटी छोड़ गया है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर शर्मीला ने बताया कि मृतक के भाई सज्जन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल में मौजूद थे और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
Source link
लोहारू में पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला:व्यक्ति की मौत, तीन घायल; फरटिया ताल के पास हादसा







