spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू डिग्री कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी:12 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, 750 सीटों पर होगा एडमिशन




चौ. बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। महाविद्यालय के प्राचार्य दलजीत सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय लोहारू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी एवं समर्पित प्राध्यापकों, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया। किस कक्षा में कितनी सीटें उपलब्ध मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष में 550 सीटें, बी.एससी. (फिजिकल साइंस) में 80 सीटें, बी.कॉम. में 80 सीटें तथा बी.एससी. (लाइफ साइंस) में 40 सीटें उपलब्ध हैं। सीमित सीटों को देखते हुए पात्र विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में 24 नियमित प्रोफेसर और पैंतीस एक्सटेंशन लेक्चरर कार्यरत हैं। यहाँ कक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्राचार्य ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करें और 12 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करवाएं। महाविद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles