लुधियाना के कस्बा मुल्लांपुर-दाखा क्षेत्र में एक ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी अचानक लुधियाना से मोगा जा रही ट्रेन संख्या 22485 की चपेट में वह आ गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला के शरीर के 3 टुकड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करेंगे। पुलिस मृतका की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के बारे में कोई जानकारी हो तो वे संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
Source link
लुधियाना-मोगा रेल लाइन पर हादसा:ट्रेक पार कर रही महिला की मौत, शव के हुए 3 टुकड़े,जांच में जुटी पुलिस
