जालंधर जिले के नकोदर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में विधायक इंदरजीत कौर मान ने पिछले साढ़े चार सालों के विकास कार्यों का हिसाब ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान जनता के सामने रखा। उन्होंने चक कलां, चक खुर्द, चक वेंडल, पीरपुर, बजूहा कलां और पंडोरी राजपूतां गांवों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर यह जायजा लिया कि कौन-से कार्य पूरे हो चुके हैं और कौन-से अधूरे हैं। जिम जैसी सुविधाएं मांग रहे युवा विधायक मान ने पंचायतों के खातों में लाखों रुपए की ग्रांट जमा होने के बावजूद विकास कार्य न करवाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लोग तालाबों की सफाई और युवाओं के लिए जिम जैसी सुविधाएं मांग रहे हैं, लेकिन पंचायतें इन मांगों को पूरा करने में विफल रही हैं। सरपंचों पर स्थानीय स्तर पर गुटबाजी आरोप विधायक मान ने कुछ गांवों के सरपंचों पर स्थानीय स्तर पर गुटबाजी और धड़ेबंदी का शिकार होने का आरोप लगाया, जिसके कारण आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी हो रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खातों में बिना इस्तेमाल पड़ी ग्रांटों को तुरंत विकास कार्यों पर खर्च किया जाए। नई सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नई सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले दिनों में अन्य संपर्क मार्गों को पक्का करने और सड़कों को चौड़ा करने के काम को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली, समिति चेयरमैन चरणजीत सिंह, वाईस चेयरमैन जीवन सिंह, जतिंदर सिंह नूरपुरी, बीडीपीओ अभय चंद्र, एएसआई परमजीत सिंह, कानूनगो जसबीर सिंह और वाटर सप्लाई विभाग के जेई विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा, चक कलां से सरपंच रमन कुमार, गुरजीत सिंह व दलवीर सिंह; संदीप राम, परमजीत (पंच), मंगजीत सिंह, बलबीर सिंह, मंगा राम, निक्का बागड़ी, संतोख सिंह व मक्खन सहित भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
Source link
MLA मान ने साढ़े 4 साल का दिया हिसाब:नकोदर में पंचायतों को लगाई फटकार; बोलीं- ग्रांट खर्च कर कराएं विकास कार्य
