Related Posts

लुधियाना में IPLसट्टेबाजी का खुलासा:पैसों का लालच देकर खुलवाते बैंकों में खाते, हवाला राशि करते ट्रांसफर, 2 गिरफ्तार, 1.10 लाख-मोबाइल बरामद




लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये की नकदी और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाते हैं और भोले-भाले लोगों को पैसे का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते हैं। इसके बाद उन खातों में हवाला के जरिए पैसे डालकर धोखाधड़ी की जाती है। खातों में आई राशि चैक कर रही पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान शुभम दीक्षित पुत्र शाम लाल निवासी ग्रेवाल कॉलोनी, लुधियाना और विकास महिता पुत्र संजय महिता निवासी न्यू करतार नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। कितने खातों में हवाला राशि आई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कई सबूत और भी लगे है जिसके बाद अब जल्द पुलिस कई अन्य लोगों पर भी दबिश देगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 318(4), 336(2), 338, 336(3) और 340(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें