spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में ASI रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार:जमानत दिलवाने के नाम पर लिए 10 हजार, दोबारा रुपए मांगे तो विजिलेंस में शिकायत




पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना के थाना कूमकलां में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) जगजीवन सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत लुधियाना के राहों रोड स्थित सुरजीत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। जमानत दिलाने के मांगे 10 हजार रुपए शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार के खिलाफ थाना कूमकलां में मामला दर्ज था, जिसकी जांच एएसआई जगजीवन सिंह कर रहे थे। आरोप है कि एएसआई ने मामले में शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पहली किश्त के रूप में यह राशि ले भी ली। इसके बाद आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को दोबारा बुलाकर 10 हजार रुपये की और रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई जगजीवन सिंह को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles