Related Posts

लुधियाना में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी के घर की चोरी:गोल्ड लेकर फरार, केस करवाने पर भड़की; प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दी




लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक लिव-इन पार्टनर पर अपने प्रेमी के घर से सोना चोरी करने का आरोप लगा है। जब प्रेमी ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया, तो महिला ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं और उसकी प्राइवेट व आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। महिला उस पर केस मामला वापस लेने का दबाव बना रही हैं। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आज आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम संबंध से पुलिस केस और ब्लैकमेलिंग तक की कहानी: – पुलिस ने लिया एक्शन मामले की संवेदनशीलता और आईटी से जुड़े अपराध को देखते हुए थाना हैबोवाल की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता मनदीप सिंह के अनुसार आरोपी राजवीर कौर और सरस्वती पर 66 IT Act, 351(2), 62, 61(2) BNS की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें