Related Posts

लुधियाना में बीच सड़क बीयर पीने पर कटा चालान:4 दिन पहले की वीडियो वायरल; अर्टिगा से उतर टशन दिखाने के बाद मांगी माफी




लुधियाना में ट्रैफिक नियमों और कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले एक शख्स का ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस इस युवक की चालान करते समय की वीडियो भी फेसबुक पेज पर शेयर की है। पुलिस द्वारा चालान किए जाने पर इस शख्स ने माफी मांगी। युवक ने अपना नाम भरत शर्मा बताया। उसने कहा कि उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें उसके हाथ में बीयर की बोतल थी। आज के बाद मैं ऐसी वीडियो कभी नहीं पोस्ट करुंगा। प्रशासन पकड़ ही लेता है जो ऐसा करता है। सभी से निवेदन है कि ऐसी वीडियो ना पोस्ट करे। दरअसल, करीब 4 दिन पहले एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया। स्वैग दिखाने के चक्कर में इस युवक ने शुक्रवार को दिनदहाड़े बीच सड़क पर न सिर्फ बीयर पी, बल्कि लाउड म्यूजिक पर जमकर डांस भी किया। पुलिस के साइबर सिक्योरिटी सेल और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर शख्स की पहचान की और उसका चालान किया। गली के मोड़ पर अर्टिगा की ड्रिफ्ट
यह वीडियो शहर के एक रिहायशी इलाके का थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गली-मोहल्ले की शांति चीरते हुए एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा पूरे टशन में आती है। गाड़ी के शीशे पूरी तरह (100%) काले (Black Tint) हैं, जिनके आरपार कुछ नजर नहीं आता। गाड़ी जैसे ही गली के मोड़ पर पहुंचती है ड्राइवर तेज़ी से ड्रिफ्ट मारते हुए ब्रेक लगाता है। इसके तुरंत बाद ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलता है और लाल टी-शर्ट डार्क जैकेट और खाकी पैंट पहने एक युवक पूरे स्वैग में बाहर निकलता है। हैरानी की बात यह है कि उसके हाथ में बीयर की बोतल होती है और वह बेखौफ होकर सड़क पर आ जाता है। मैं शराबी गाने पर बीच सड़क बनाया डांस फ्लोर
गाड़ी के अंदर से फुल वॉल्यूम में पंजाबी गाना बज रहा होता है मैं शराबी, मेरा प्यो शराबी युवक गाड़ी से बाहर कदम रखते ही जोश में झूमने लगता है। वह सड़क के बीचों-बीच खड़ा होकर पहले तो बीयर की बोतल से शराब सड़क पर उड़ेलता है और फिर उसी बोतल को मुंह से लगाकर उछल-उछल कर पीने लगता है। वीडियो रिकॉर्ड करवाने के बाद युवक कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता है जो साफ दिखाता है कि उसे किसी कार्रवाई का कोई डर नहीं है। रील के लिए कानून की उड़ाईं 3 बड़ी धज्जियां
काले शीशे : गाड़ी पर 100% ब्लैक फिल्म लगी थी, जो सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों का सीधा उल्लंघन है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना: रिहायशी इलाके और बीच सड़क पर सरेआम बीयर की बोतल लहराना और शराब पीना कानूनी रूप से गंभीर जुर्म था। पब्लिक न्यूसेंस: आम रिहायशी इलाके में इस तरह की हरकतें करना, तेज़ आवाज़ में लाउड म्यूज़िक बजाना और लोगों के लिए परेशानी खड़ी करना सीधे तौर पर पब्लिक न्यूसेंस के दायरे में आता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें