spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में फाइनेंसर के गुर्गों ने किया घर पर पथराव:बोलेरो गाड़ी को लेकर चल रहा था विवाद; बाद में घर आकर किया हंगामा




लुधियाना में फाइनेंसर के गुर्गे एक व्यक्ति के घर उसकी बोलेरो गाड़ी लेकर गए। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब उन्होंने गाड़ी वापस नहीं दी। वह फाइनेंसर के गुर्गों के पास चक्कर लगाता रहा। उसके बावजूद उन्होंने गाड़ी वापस नहीं दी। इसी को लेकर फाइनेंसर के गुर्गों और बोलेरो गाड़ी के मालिक में बहस हुई। उसके बाद उन्होंने उसे फोन पर धमकाया और फिर रात को उसके घर आकर ईंट पत्थरों से हमला किया। गुर्गों द्वारा गाली ग्लौच व घर पर हमला करने की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में पर्चा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित मुन्ना मिश्रा के मुताबिक फाइनेंसर के गुर्गे कुछ दिन पहले उसे घर आए और उसकी बोलेरो गाड़ी ले गए। उसका कहना है कि गुर्गों ने कहा कि वो शाम तक गाड़ी लौटा देंगे। जब शाम को गाड़ी लेकर नहीं आए तो वह उनके पास गया। वहां जाकर फाइनेंसर के गुर्गे उससे पैसे मांगने लगे। मुन्ना मिश्रा का कहना है कि उसने तो फाइनेंसर से कोई लोन भी नहीं लिया था। उसके किसी जानकार ने लोन लिया था उससे पैसे वसूलने के लिए वो उसकी बोलेरो गाड़ी उठाकर ले गए। जब वो उनसे अपनी गाड़ी मांगने जा रहा है तो वो उसके साथ हाथापाई तक करते हैं। मुन्ना मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम के सामय उन्होंने पहले उसे गालियां दी और फिर फोन करके उसे धमकियां दी। बाद में रात को घर आए और फिर पथराव करने लगे। उसने बताया कि इसी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की। पीड़ित मुन्ना मिश्रा ने बताया कि उनके हमले से उसके परिवार के सदस्य डर गए और उन्होंने गेट नहीं खोला। मिश्रा ने बताया कि जब वो चले गए तो उसने इस मामले की शिकायत तुरंत डाबा थाने में दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की जांच कर रहे अधिकारी राज गोपाल ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और प्रारंभिक जांच जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद जांच अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles