spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में मोबाइल के विवाद में सीने में घोपा चाकू:चचेरे भाई के सामने युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं




लुधियाना के ढिल्लों नगर इलाके में सोमवार को मोबाइल फोन को लेकर हुआ मामूली विवाद एक खूनी खेल में बदल गया। बहस के दौरान एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पहचान बसंत नगर (लोहारा) के रहने वाले 31 वर्षीय करनजीत सिंह के रूप में हुई है। बातचीत के दौरान बढ़ी कहासुनी, फिर हाथापाई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को करनजीत सिंह अपने चचेरे भाई गुरिंदर सिंह के साथ कहीं जा रहा था। जब वे ढिल्लों नगर पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात अर्जुन नाम के युवक से हुई। किसी मोबाइल फोन की बात को लेकर करनजीत और अर्जुन के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई होने लगी। पहले ईंट से हमला, फिर सीने में घोंपा चाकू करनजीत के भाई गुरिंदर सिंह ने दोनों का बीच-बचाव करने और उन्हें अलग करने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बीच गुस्से में आकर अर्जुन ने पहले करनजीत पर ईंट से हमला करने की कोशिश की, लेकिन गुरिंदर ने करनजीत को बचा लिया। इसके तुरंत बाद आरोपी अर्जुन ने जेब से चाकू निकाला और सीधे करनजीत के सीने में घोंप दिया। मौके पर ही तोड़ा दम, आरोपी पहले से है चोर चाकू लगते ही करनजीत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डाबा की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) भिजवाया। थाना डाबा के एसएचओ परमदीप सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह मोबाइल का विवाद ही सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी अर्जुन मौके से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर पहले भी चोरी का एक केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles