![]()
लुधियाना जिले के दोराहा स्थित जीटी रोड पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कपूरथला निवासी रसाल सिंह और गांव पल्ला (पायल) निवासी रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रसाल सिंह अपने एक परिचित के साथ बोलेरो गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। दोराहा के बरमालीपुर चौक के पास उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। टायर ठीक करवाने के लिए पास की दुकान से पंचर मिस्त्री रघुवीर सिंह को बुलाया गया। हादसे में 2 लोगों की मौत रघुवीर सिंह बोलेरो का पंचर ठीक कर रहे थे और रसाल सिंह उनके पास खड़े थे। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
लुधियाना में ट्रक ने 2 लोगों को कुचला:बोलेरो का पंचर लगाते वक्त हादसा, मौके पर मौत; ड्राइवर फरार







