spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में जमीन विवाद बना जानलेवा:हमले में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम, परिवार का गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार




लुधियाना के कूमकलां इलाके के गांव बौंकर गुज्जरां में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसा में घायल एक बुजुर्ग की करीब तीन सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 22 मई को गांव में चल रहे जमीन विवाद के दौरान सुखदेव सिंह दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने और विवाद शांत कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि पहले आरोपियों ने ट्रैक्टर से उन्हें टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया और इसके बाद फावड़ों व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार दौरान हुई मौत घटना के बाद सुखदेव सिंह को गंभीर हालत में लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पोते गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि परिवार ने मामले को लेकर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं से भी संपर्क किया, लेकिन अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार अंतिम संस्कार नहीं करेगा। उधर, कूमकलां थाना की एसएचओ इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि 22 मई को हुई झड़प के बाद दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। अब सुखदेव सिंह की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के नए बयानों के आधार पर एफआईआर में हत्या से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles