Related Posts

लुधियाना में गनपॉइंट पर युवक किडनैप, VIDEO:पकड़कर पीटा, 2 राउंड फायरिंग की, फिर जबरन इनोवा में डालकर ले गए




लुधियाना में एक युवक को गनपॉइंट पर किडनैप कर लिया गया है। हमलावर इनोवा कार में सवार हो कर आए और कार से उतरते ही न्यूट्री कुलचा खा रहे तीन दोस्तों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक तो भाग निकला, लेकिन हमलावरों ने दो युवकों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। आरोपियों ने इस दौरान करीब 2 राउंड फायरिंग भी की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद हमलावर एक युवक को जबरन कार में डालकर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरोपी कार में आते हुए दिख रहे हैं। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… सेक्टर932 के इलाके में सफेद रंग की इनोवा गाड़ी खालसा वेज पॉइंट के नजदीक रुकी। गाड़ी से पहले संतरी रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक तेजी से उतरा और पार्किंग एरिया की तरफ भागा। इतने में सफेद रंग की टी-शर्ट पहने युवक भी इनोवा कार से उतरा वह भी पार्किंग एरिया की तरफ भागा। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने के बाद पार्किग एरिया से शोर-शराबा मचने लगा। तभी सड़क पर एक एक्टिवा सवार युवक आकर रुकता है। उसके चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ है। उसकी एक्टिवा के पीछे पार्किंग एरिया से निकलकर आया युवक बैठ जाता है। दोनों युवक एक्टिवा को दो बार सड़क पर घूमता है और कुछ सेकेंड बाद फरार हो जाते हैं। फास्ट फूड खाने पहुंचे थे तीन दोस्त जानकारी के मुताबिक, दिलजोत, सचिन और शुभम नाम के तीन युवक सेक्टर-32 के नजदीक ‘खालसा वेज पॉइंट’ पर न्यूट्री कुलचे खाने आए आए हुए है। इन युवकों की कुछ दिन पहले कुछ अन्य युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। जैसे ही विरोधी गुट को पता चला कि तीनों युवक सेक्टर-32 में घूम रहे हैं, वे इनोवा कार में सवार होकर वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। एक साथी भागा, दो को पकड़कर पीटा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों को देखकर सचिन तो मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन शुभम और दिलजोत उनके हत्थे चढ़ गए। हमलावरों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की। जब शुभम ने उनका मुकाबला करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने पिस्टल तान दी। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 2 हवाई फायर किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वे शुभम को जबरन इनोवा गाड़ी में ठंसकर फरार हो गए। लेकिन दिलजोत बच गया और उसे काफी चोटें आई है। वारदात के बाद पीड़ित दिलजोत ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसीपी और थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के 2 खोल (खोके) बरामद हुए हैं। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी युवक भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस को मौके से 2 खोल मिले थाना डिवीजन नंबर-7 के एसएचओ गगनदीप ने कहा – हमें सूचना मिली थी कि 10 से 12 लोग एक युवक को गाड़ी में किडनैप करके ले गए हैं। मौके से दो कारतूस के खोल बरामद हुए हैं और चश्मदीदों ने भी 2 गोलियां चलने की पुष्टि की है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। *********** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में रेस्टोरेंट चलाने वाले भाई-बहन पर हमला, VIDEO: शराबियों ने कांच की बोतलों से तोड़फोड़ की, ईंट-पत्थर मारे; मालिक का सिर भट्टी से फोड़ा लुधियाना के गुरु तेग बहादुर चौक के पास 200 फुटा रोड पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां किटी किचन नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले भाई-बहन पर पड़ोस के एक दबंग अहाता मालिक ने साथियों समेत हमला कर दिया। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में ईंट-पत्थरों और कांच की बोतलों से तोड़फोड़ की। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें